नीम का थाना: नीमकाथाना में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर अनेक कार्यक्रम हुए आयोजित वन विभाग में किया गया पौधारोपण
नीमकाथाना जिले में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नीमकाथाना वन विभाग रेंज कार्यालय में वन विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों की ओर से पौधारोपण किया गया। नीमकाथाना सहायक वन संरक्षक भीम सिंह यादव ने बताया कि आज जैव विविधता दिवस पर रेंज कार्यालय में स्टाफ की ओर से पौधारोपण किया गया और स्टाफ को पौधों की जिम्मेदारी सौपी।