नीम का थाना: नीमकाथाना डाबला पुलिस की अवैध गांजे के खिलाफ कार्रवाई आरोपी को किया गिरफ्तार
नीमकाथाना डाबला पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।डाबला पुलिस थाने की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए विजेंद्र सिंह उर्फ पल्ला पुत्र चिमन सिंह जाति राजपूत, निवासी रतन नगर बिहार, थाना डाबला के कब्जे से 206.01 ग्राम गांजा जप्त कर उसे धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है।