नीम का थाना: नीमकाथाना जिला कलेक्टर ने साप्ताहिक समिक्षा बैठक मे आमजन को पेयजल उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश
नीमकाथाना जिला कलक्टर शरद मेहरा ने भीषण गर्मी के दौरान आमजन को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा के दौरान पीने के पानी की आपूर्ति, गुणवत्ता, टैंकर से पेयजल परिवहन, पाइपलाइन बदलने सहित अन्य आवश्यकताओं पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करने की बात कही।