बिहारीगंज: वेतन-ईपीएफ भुगतान को लेकर नाराज़ सफाई कर्मी, बिहारीगंज में चौथे दिन भी ठप रही सफाई व्यवस्था
बिहारीगंज नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। बकाया वेतन और ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर रविवार सुबह सफाई कर्मियों ने जवाहर चौक पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। हड़ताल के कारण नगर क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया है और लोगों को बदबू व गंदगी से परेशानी हो रही है। सफाई कर्मियों ने प्रशासन और एजेंसी पर वेतन रोकने का आरोप लगाया है।