नवादा: जदयू विधायक ने नवादा सदर अस्पताल का दौरा किया, मरीजों और परिजनों से मिलीं, अपना नियमित चेकअप भी कराया
Nawada, Nawada | May 4, 2026 नवादा:जनता दल यूनाइटेड की विधायक विभा देवी ने नवादा स्थित सदर अस्पताल का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। विधायक ने अस्पताल में अपना नियमित स्वास्थ्य जांच भी कराया।अस्पताल पहुंचने पर विधायक विभा देवी ने सबसे पहले विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की।