दाउदनगर: बारात से लौट रहे युवक से मोबाइल व सोने के लॉकेट की छिनतई, नालबंद टोली में हुई घटना, युवक ने थाना में की शिकायत
दाउदनगर शहर के नालबंद टोली मुहल्ले में बारात से लौट रहे एक युवक के साथ मोबाइल में सोने के लॉकेट की छिनतई कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।घटना सोमवार- मंगलवार की सुबह करीब 3:00 बजे की बताई जाती है। इस संबंध में युवक पुराना शहर वार्ड संख्या दो निवासी राकेश कुमार द्वारा थाना में शिकायत की गई है।