झांसी: झांसी में मां काली के प्रथम आगमन पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा शहर, सड़कों पर लगा लंबा जाम
Jhansi, Jhansi | Oct 11, 2026 झांसी में रविवार की सुबह 9 बजे मां काली के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। खटीकयाना काली जी के प्रथम आगमन पर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर कोतवाली में सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई, वहीं “काली-काली, जय मां काली” के गगनभेदी नारों से पूरा झांसी भक्तिमय हो गया। भारी भीड़ के चलते कई जगह लंबा जाम भी लग गया।