मुरैना नगर: बोर्ड परीक्षा में चूक नहीं चलेगी, मुरैना कलेक्टर के सख्त आदेश, प्रतिनिधि की मौजूदगी में ही थानों से निकलेंगे प्रश्न-पत्र
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक बोर्ड परीक्षाएं होंगी।कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर प्रश्नपत्र कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में ही थाने से निकाले जाएंगे। केंद्राध्यक्ष,सहायक केंद्राध्यक्ष व थाना प्रभारी की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।अभिरक्षा पंजी में हस्ताक्षर जरूरी होंगे।लापरवाही पर कार्रवाई तय है।सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।