शाहबाद: मझारी में विद्युत तार टूटकर टापरी पर गिरा, तीन ट्रॉली चारा जलकर राख हुआ
Shahbad, Baran | Oct 6, 2026 शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के मझारी गांव में देर रात अचानक विद्युत तार टूटकर टापरी पर गिर गया। इससे टापरी में रखा करीब तीन ट्रॉली चारा आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार मझारी गांव से माताजी मंदिर की ओर जा रही विद्युत लाइन का तार बीच रास्ते में टूटकर टापरी पर गिर गया, जिससे आग लग गई। रात में आग की लपटें दिखाई देने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।