बांधवगढ़: किसानों को अब ई-टोकन से मिलेगा शत-प्रतिशत खाद, यूरिया वितरण की 50% बाध्यता समाप्त
नई व्यवस्था के तहत किसान अपनी आवश्यकता अनुसार पूरी मात्रा में यूरिया प्राप्त कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर किसान दोबारा भी खाद ले सकेंगे, हालांकि अतिरिक्त मांग का कारण बताना होगा। पूरी वितरण प्रक्रिया ई-टोकन प्रणाली के जरिए संचालित होगी। कलेक्टर राखी सहाय ने किसानों से खरीफ सीजन शुरू होने से पहले अग्रिम खाद उठाव करने की अपील की है, ताकि बाद में किसी समस्या न हो।