देहरादून: नगर पालिका टाउन हाल मसूरी में नागरिक सम्मान कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की शिरकत
मसूरी के नगर पालिका टाउन हाल में नागरिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर महेंद्र भट्ट और कैबिनेट गणेश जोशी ने नगर पालिका परिषद, मसूरी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी और समस्त सभासदों सम्मानित किया गया।