जमुई: पोल संख्या 412/7A के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, रेल पुलिस ने अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jul 1, 2026 मननपुर और बंशीपुर रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 412/ 7a के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी रेल पुलिस को हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस द्वारा मृतक युवक के शव को बुधवार की दोपहर 12:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।