चित्तौड़गढ़: 6 साल पुराने 327 किलोग्राम डोडा चूरा पकड़ने की कार्रवाई में जयपुर से वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹5000 का था इनाम
जिले की बस्सी पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए 6 साल से वांछित लक्ष्मणगढ़ सीकर के एक आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया. जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2020 में 327 किलोग्राम डोडा चूरा पकड़ने की कार्रवाई की गई थी जिसमें फैयाज मोहम्मद की तलाश थी. गोपनीय सूचना पर पुलिस ने उसे जयपुर से दबोच लिया. उस पर ₹5000 का इनाम घोषित था