होशंगाबाद नगर: साकेत नगर स्थित कार्यालय में विधायक ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं
सोमवार को नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने साकेत नगर स्थित अपने कार्यालय में स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। विधायक डॉ. शर्मा ने सभी से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।उन्होंने संबंधित मुद्दों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।