चरखारी: खरेला के मोहल्ला सादराय में बाइक लहराने का विरोध करने पर हुई मारपीट, चार पर दर्ज हुआ मुकदमा
खरेला के मोहल्ला सादराय ने रुद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में शादी थी। मोहल्ले के सानू ने घर के सामने से तेज रफ्तार में लहराते हुए बाइक निकाली। विरोध करने पर सानू अपने साथी सुल्तान, शहजाद व राका मंसूरी के साथ लाठी-डंडा लेकर आया और मारपीट कर दी। हमले में रुद्र प्रताप व उसके साथी करन सिंह को चोटें आईं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।