बारां: शहर के कोटा रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी, 2 लाख नगद और सामानों पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Baran, Baran | Apr 8, 2026 कोटा रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में मंगलवार देररात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोर शोरूम से करीब ₹2 लाख नगद और एक लैपटॉप चुरा ले गया यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई शोरूम मालिक कुश तनेजा ने बताया कि रात में शोरूम बंद करके वे घर चले गए थे अगली सुबह शोरूम खोला तो काउंटर पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला काउंटर में रखी नगदी मोबाइल और लैपटॉप गायब थे।