नागौद: रेलवे साइडिंग में 13 वर्षीय बच्चों से काम कराने का आरोप लगा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
Nagod, Satna | Oct 13, 2026 केजेएस सीमेंट उद्योग की रेलवे साइडिंग में कथित तौर पर 13 वर्षीय नाबालिगों से रेलवे लाइन की सफाई कराई जा रही है। इससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर इस मामले में रेलवे प्रबंधन और बाल संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? मामले की जांच कर नाबालिगो से काम लेने वालों पर कार्यवाही करने की उठी मांग।