बिजनौर: गांव मंडावली सैदू में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | May 27, 2026 बिजनौर में 13 जनवरी को मंडावली सैदू गांव में जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे सलीम और वसीम नाम के दो वांछित अभियुक्तो को बुधवार शाम 5:00 बजे कोतवाली शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आदिल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कि उसके भतीजे पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लोहे की रोड और राठी डंडों से हमला किया था जिसमें उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ था