मंझनपुर: मंझनपुर में हुई समीक्षा गोष्ठी में एसपी ने अनुशासन का शिकंजा कसा, अपराध नियंत्रण व शिकायत निस्तारण पर दिया जोर
कौशाम्बी जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में विभिन्न शाखाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।