शिवपुरी नगर: वन विहार कॉलोनी में बदमाशों का कहर, छात्र के चेहरे पर फेंकी जलती सिगरेट, पार्षद एमडी गुर्जर धरने पर बैठे
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित वन विहार कॉलोनी में 12वीं कक्षा के एक छात्र के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर दी। घटना से नाराज वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद एमडी गुर्जर छात्र के परिजनों के साथ फिजिकल थाने पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। पार्षद एमडी गुर्जर ने आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र में कुछ युवकों ने गैंग बना रखी है.