Dehradun ट्रिपल मर्डर का खुलासा | बुजुर्ग दंपति समेत 3 की हत्या, प्लंबर आरोपी गिरफ्तार! देखिए
देहरादून में दिनदहाड़े हुए ट्रिपल मर्डर केस से सनसनी फैल गई। रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति और उनकी घरेलू सहायिका की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
मृतकों की पहचान रमेश कपूर, उनकी पत्नी रजनी कपूर और घरेलू सहायिका शीला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक प्लंबर का काम करता है और कपूर दंपति से परिचित था। बताया जा रहा है कि प्लंबिंग के काम के सिलसिले में उसे घर बुलाया गया था।
काम के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि युवक ने पेचकस से तीनों पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। मृतक रमेश कपूर BHEL से सेवानिवृत्त थे।
इस पूरे हत्याकांड का घटनाक्रम क्या था? आरोपी तक पुलिस कैसे पहुंची?
देखिए पूरी खबर। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और follow जरूर करें।
#DehradunNews #DehradunTripleMurder #DehradunCrime #TripleMurder #Dehradun #UttarakhandNews #CrimeNews #DehradunBreakingNews #RaipurDehradun #VishnuLokColony #MurderCase #UttarakhandCrime #BreakingNews #HindiNews #LatestNews
Nainital, Nainital | Oct 6, 2026