कटंगी: असाध्य बीमारी से ग्रसित नागपुर के मरीज ने ठीक होने पर कटंगी के चिकित्सक को उपहार में भेंट की कार
महाराष्ट्र की उप राजधानी नागपुर के एक मरीज ने अपनी असाध्य बीमारी से दुरुस्त होने के बाद कटंगी शहर के सेवा धाम अस्पताल के चिकित्सक को उपहार में कार दी है। जिसके चलते इन दिनों इस अस्पताल की जमकर चर्चाएं हो रही है। चिकित्सक के साथ ही मरीजों ने दावा किया है की अस्पताल में आयुर्वेद पद्धति से और असाध्य बीमारियों का बेहतर उपचार किया जा रहा है।