कटंगी: कटंगी कॉलेज में अंधेरे में संचालित हो रही परीक्षाएं, जनभागीदारी सदस्य ने आयुक्त को लिखा पत्र
उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार बीते एक माह से राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले राजा भोज शासकीय महाविद्यालय कटंगी में बी.ए., बी.कॉम, बी.एस.सी, एम.ए, एम.एस.सी, बी.एस.डब्ल्यू, एम.एम.डब्ल्यू की परीक्षाएं अव्यवस्थाओं के बीच संचालित हो रही है।परीक्षार्थियों को अंधेरे में बैठकर प्रश्न पत्र हल करना पड़ रहा है।