कटंगी: एक पेड़ माँँ के नाम अभियान की न्यायाधीशों ने स्कूल में पौधारोपण कर विद्यार्थियों को बताया माँँ का महत्व
शहर के एक निजी स्कूल परिसर में माननीय व्यवहार न्यायालय कटंगी के न्यायाधीशों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। माननीय न्यायाधीश सुश्री सुधा पाण्डेय और माननीय न्यायाधीश नेहा ठाकुर ने बच्चों के साथ स्कूल परिसर में छायादार और फलदार पौधे रोपित किए ।इस मौके पर स्कूल स्टाफ और न्यायालय कटंगी कर्मचारीगण मौजूद रहे।