कटंगी: बारिश के बाद जलमग्न हुआ राम नगर प्राथमिक स्कूल,ग्रामीणों ने पंचायत पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
तहसील मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत चिचगांव के शासकीय प्राथमिक शाला रामनगर का परिसर बुधवार की दोपहर में हुई करीब 02 घंटे की झमाझम बारिश के बाद जलमग्न हो गया। जिसके बाद स्कूल के बच्चों की असमय छुट्टी करनी पड़ी। बारिश का पानी कक्षाओं में प्रवेश करने लगा था। स्कूल के इस हाल के बाद ग्रामीणों ने सामने आकर पंचायत को जमकर घेरा।