कटंगी: बनेरा से कोड़मी सड़क मार्ग का हाल-बेहाल, प्रधानमंत्री ने 04 माह पहले किया सड़क का शिलान्यास
ग्राम बनेरा से कोड़मी को जोड़ने वाला 4.20 किमी का सड़क मार्ग बारिश के बाद बेहाल हो गया है। मार्ग पर सफर करना बेहद मुश्किल भरा हो गया है। जिसमें सर्वाधिक दिक्कत स्कूली विद्यार्थियों को हो रही है। इसी वर्ष 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस सड़क का वीसी के जरिए शिलान्यास किया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि सड़क का निर्माण होगा।