सहसपुर लोहारा: लोहारा ब्लॉक में ओलावृष्टि के साथ हुई जमकर बारिश किसानो के फसलों पर पड़ा असर,किसानों को भारी नुकसान का अंदेशा
कबीरधाम जिले में बीते तीन दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से किसानो को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।लोहारा ब्लॉक के वनांचल सहित मैदानी इलाकों में भी मंगलवार की शाम जमकर ओला वृष्टि हुई।जिससे खेतो में लगे रबी फसल चना,गेहूं पूरी तरह से बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच चुका है।जिससे किसानों को बड़ा नुकसान होने की अंदेशा लगाया जा रहा है।