सहसपुर लोहारा: ग्राम कुरुवा में राशन कार्ड लेने गई महिला से एक व्यक्ति ने किया मारपीट गाली गलौज सिंघनपुरी थाना में मामला दर्ज
मामला सिंघनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कुरुवा का है। जहा राशन कार्ड लेने ग्राम पंचायत गई महिला धरम बाई गोड के साथ गांव के ही एक व्यक्ति बुधारी साहू ने धक्का मुक्की कर गली गलोच किया और जान से मारने की धमकी दी।जिसकी शिकायत महिला ने थाने में किया। जिसकी शिकायत पर सिंघनपुरी पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।