अशोक नगर: फुटेरा गांव के पास सड़क पर पेड़ गिरने से बाइक फिसली, दो युवक घायल, जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के फुटेरा गांव के पास सड़क पर पेड़ डला होने से अनियंत्रित होकर फिसली बाइक दो युवक घायल मिली जानकारी के अनुसार फुटेरा गांव निवासी जितेंद्र पुत्र धर्म सिंह उम्र 28 वर्ष एवं सौरभ पुत्र द्वारका प्रसाद शर्मा उम्र 30 वर्ष गुरुवार की रात 8:30 बजे अशोकनगर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास सड़क पर पेड़ डला होने के चलते बाइक फिसल गई।