जगदीशपुर: भागलपुर: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
भागलपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में पूर्वीय क्षेत्र भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों और विधि व्यवस्था की समीक्षा की।