नदबई: नदबई में तापमान 42 डिग्री पहुंचा, गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने कहा- आगे भी ऐसा ही रहेगा मौसम
नदबई क्षेत्र में रविवार को एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी के साथ भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। दोपहर 12:45 बजे तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।