नौगावां सादात: नौगांवा सादात क्षेत्र में 13 दिन से लोगों को नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर, लोग परेशान, जिलाध्यक्ष का वीडियो हुआ वायरल
अमेरिका-इजराईल और ईरान युद्ध की तपिश के बीच एलपीजी गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा है। गैस की किल्लत के बीच नौगावां सादात कस्बे की इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को 13वें दिन भी उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिले। वहीं अमरोहा शहर में गैस की होम डिलीवरी से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है। कामर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 195.5 रुपये की बढ़ोत्तरी से महंगाई से परेशान है।