कुचायकोट: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताह में तीन दिन ही एक्स रे करने की है व्यवस्था अन्य दिन मरीजों को होती है काफी परेशानी
गोपालगंज जिला के कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताह में तीन दिन ही एक्स रे करने की व्यवस्था है इसी स्थिति में सोमवार,मंगलवार और बुधवार के अलावा अन्य दिन अगर कोई मरीज आता है तो उसको मजबूरन निजी एक्स रे केंद्र में जाना पड़ेगा, जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे दी गई बताया गया कि इससे मरीज काफी परेशान रहते है।