प्रतापगढ़: रावतभाटा में जिला स्तरीय जूनियर और सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता सम्पन्न, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
रावतभाटा के विक्रम नगर तरणताल में जिला स्तरीय जूनियर और सब जूनियर छात्र-छात्राओं की तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 22 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष डी.पी. सिंह और सचिव सुरेंद्र यादव ने बताया कि जूनियर और सब जूनियर वर्ग के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तैराकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के