कटंगी: विधायक ने पंचायत मंत्री के सामने रखी मांग, जनपद पंचायत कटंगी को मिलेगा नया भवन
शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होने आए पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के समक्ष जनपद पंचायत के लिए नई इमारत की मांग रखी। विधायक ने कहा कि जनपद पंचायत कटंगी की इमारत काफी पुरानी हो चुकी है, इसलिए नए भवन की जरूरत है। इस मांग पर पंचायत मंत्री ने दी नए भवन की स्वीकृति।