कटंगी: शक्ति वंदन कार्यक्रम में कटंगी पहुंचे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, लाभार्थियों को प्रदान किया हितलाभ
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महिला वोटरों को जोड़ने के लिए शक्ति वंदन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसी कड़ी में गुरूवार को जनपद पंचायत कटंगी की ओर से सरकारी अस्पताल मैदान में लाभार्थी संपर्क और शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन करवाया। जिसमें भाजपा की बड़ी भूमिका रही।