गढ़वा: गढ़वा में स्पा सेंटर पर एसडीएम की छापेमारी, संचालक नदारद, एहतियातन सेंटर किया सील
Garhwa, Garhwa | Apr 8, 2026 गढ़वा में संचालित "द रिलेक्स स्पा सेंटर" को शिकायत के आलोक में बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अरंगी मोड़ पर स्थित इस स्पा सेंटर पर औचक छापेमारी की। मौके पर स्पा सेंटर बंद मिला हालांकि थोड़ी देर में समझ में आ गया कि तीनों शटर अंदर से बंद है, इसलिए छत पर चढ़कर सीढीओं के रास्ते अंदर जाकर शटर खोली गई। स्थानीय लोगों के द्वारा पूछताछ में बताया गया