जलालाबाद: गांव गुनारा में दबंग ने आम रास्ते पर निर्माण कार्य किया शुरू, ग्रामीणों ने विरोध कर एसडीएम से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद के गांव गुनारा के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया उसके बाद गुरुवार दिन के 11:00 बजे उप जिलाधिकारी दुर्गेश यादव को ज्ञापन दिया. ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया फर्रुखाबाद हाईवे के किनारे कन्हैया कोको कोला एजेंसी के सामने गांव जाने वाले रास्ते पर अनिल कुमार गुप्ता ने कब्जा कर ग्रामीणों का रास्ता किया बंद।