चांदपुर: नूरपुर के कस्बा राजा के ताजपुर निवासी आम बेचने निकला व्यक्ति रहस्यमय ढंग से लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
बिजनौर में नूरपुर के कस्बा राजा के ताजपुर निवासी लियाकत उर्फ कल्लू 24 घंटे पहले अचानक से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। शुक्रवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि वह घर से आम बेचने निकले थे। देर शाम होने के बाद वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने सभी जगह तलाश किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी