नवाबगंज: जैदपुर सीएचसी परिसर में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया, 500 वृक्षों को रोपित करने का लक्ष्य
ज़ैदपुर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. जगदीश कुमार ने नेतृत्व में बुधवार करीब 11 बजे बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के मंशानुरूप वृक्षों का लक्ष्य के अनुरूप बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ. देवेश पटेल, डॉ नजमुल सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।