Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

सांदीपनि विद्यालय गुरैया में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ 19 जून तक जमा होंगे आवेदन ========================================================== शासकीय सांदीपनि विद्यालय गुरैया के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय सांदीपनि विद्यालय गुरैया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्राथमिकता क्रम निर्धारित किया गया है। कक्षा 6वीं से 8वीं में प्रवेश हेतु प्राथमिकता क्रम इस प्रकार होगा - (1) शासकीय शाला के विद्यार्थी (2) अशासकीय शाला के विद्यार्थी। इसी तरह कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राथमिकता निम्न प्रकार होगी— (1) कक्षा 8वीं उत्तीर्ण शासकीय शालाओं के विद्यार्थी। (2) कैचमेंट अंतर्गत आने वाली अशासकीय माध्यमिक शाला (जहां आगे अध्ययन की सुविधा नहीं हैं) के विद्यार्थी। (3) सभी अशासकीय विद्यालयों के वे विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा 8वीं तक शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों की 25 प्रतिशत आरक्षित निःशुल्क सीटों पर अध्ययन किया हो। जिनका प्रवेश आरटीई के प्रावधान के तहत हुआ था। ऐसे आवेदकों को प्रवेश आवेदन पत्र के साथ संबंधित विद्यालय द्वारा जारी यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा कि विद्यार्थी ने आरटीई के अंतर्गत आरक्षित सीट पर अध्ययन किया है। (4) सभी अशासकीय विद्यालयों के अन्य विद्यार्थी। इसी प्रकार कक्षा 11वीं में अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया (उपलब्ध सीटों के आधार पर) की सूचना पृथक से दी जाएगी। विद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन फार्म का वितरण एवं जमा करने की तिथि 09 जून 2026 से 19 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रवेश के लिए चयन सूची 23 जून 2026 को जारी की जाएगी।

62 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

MORE NEWS

12 वर्षों में युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और संकल्प ने नए भारत की नींव को और मजबूत किया है। स्टार्टअप से लेकर स्किल डेवलपमेंट तक, हर क्षेत्र में युवाशक्ति ने परिवर्तन की नई कहानी लिखी है।

#12YearsOfYuvaShakti
#12YearsOfSeva
#छिंदवाड़ा

12 वर्षों में युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और संकल्प ने नए भारत की नींव को और मजबूत किया है। स्टार्टअप से लेकर स्किल डेवलपमेंट तक, हर क्षेत्र में युवाशक्ति ने परिवर्तन की नई कहानी लिखी है। #12YearsOfYuvaShakti #12YearsOfSeva #छिंदवाड़ा

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

मेरा नाम अंजु डेहरिया, ग्राम नवलपुर तहसील हर्रई जिला छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मुझे आर्थिक सहायता मिली। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करती हूं।

#प्रधानमंत्री_मातृ_वंदना_योजना
#12YearsOfNariShakti 
#12YearsOfGaribKalyan 
#12YearsOfSeva 
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
PMO India 
Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

मेरा नाम अंजु डेहरिया, ग्राम नवलपुर तहसील हर्रई जिला छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मुझे आर्थिक सहायता मिली। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करती हूं। #प्रधानमंत्री_मातृ_वंदना_योजना #12YearsOfNariShakti #12YearsOfGaribKalyan #12YearsOfSeva #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP PMO India Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

मेरा नाम ललिता उइके है, ग्राम पटनिया, ब्लॉक हर्रई, जिला छिंदवाड़ा से हूं । मुझे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ प्राप्त हुआ है और मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं । इसके लिये मैं प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करना चाहती हूं।  

#प्रधानमंत्री_मातृ_वंदना_योजना
#12YearsOfNariShakti 
#12YearsOfGaribKalyan 
#12YearsOfSeva
PMO India 
Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

मेरा नाम ललिता उइके है, ग्राम पटनिया, ब्लॉक हर्रई, जिला छिंदवाड़ा से हूं । मुझे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ प्राप्त हुआ है और मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं । इसके लिये मैं प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करना चाहती हूं। #प्रधानमंत्री_मातृ_वंदना_योजना #12YearsOfNariShakti #12YearsOfGaribKalyan #12YearsOfSeva PMO India Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026