गायघाट: बहादुरपुर में शराब से लदी बाइक छोड़कर तस्कर फरार, पुलिस ने तीन कार्टन विदेशी शराब की जब्त की
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में शराब की खेप लेकर जा रहे एक तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, लेकिन वह मौका पाकर शराब लदी बाइक छोड़कर फरार हो गया। मामले में सोमवार सुबह नौ बजे पियर थाना पुलिस ने बाइक स्वामी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस फरार तस्कर की तलाश में जुटी है।