जमुई: इंदपे गांव में दबंगों ने पिता-पुत्र को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 12, 2024 इंदपे गांव में सोमवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र को पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान डुमरकोला गांव निवासी कुलदीप यादव और उनके पुत्र शिवकिशोर यादव के रूप में हुई है। मारपीट का आरोप विकास यादव, दयानंद यादव, छोटी यादव, राजेश यादव पर लगाया है।