बदायूं: कछला पुल से पत्नी से नाराज पति ने गंगा में लगाई छलांग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Budaun, Budaun | Oct 12, 2026 बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के आरिफपुर भगता नगला गांव के रहने वाले 22 वर्षीय युवक श्रीराम पुत्र नरसिंह ने जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला पुल से गंगा में छलांग लगा दी। युवक के गंगा में छलांग लगाने की सूचना मिलने पर कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुल पर युवक की बाइक खड़ी देख बाइक के नम्बर से ट्रेस कर परिजनों को सूचना दी। तो परिजन भी पहुंच गए।