सरदारशहर: सरदारशहर में जलनिकासी समस्या से हालात खराब, नाला निर्माण की मांग तेज हुई
सरदारशहर के वार्ड 32 और 33 में नगरपरिषद की लापरवाही से गंदे पानी की निकासी समस्या गंभीर हो गई है। दोनों वार्डों का दूषित पानी एक निजी बाड़ी में जमा होकर ओवरफ्लो होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुंच रहा है। हर तीसरे-चौथे दिन जलभराव से शहर की एंट्री बाधित होती है और मेगा हाईवे से जुड़े मार्ग पर यातायत प्रभावित हो जाता है।