नूह: नूंह में 2858 लोगों ने उल्लास-नव भारत साक्षरता परीक्षा दी, जेल के कैदियों ने भी हिस्सा लिया
नूंह जिले में भारत सरकार के उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 2858 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 1159 महिलाएं, बुजुर्ग और जीवन में पहली बार पढ़ाई के अवसर पाने वाले शामिल हैं। जिला कारागार में भी 166 कैदियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुई।