धौलपुर: पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चुराने वाला शातिर चोर
बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए चोर पर पहले भी बाइक चोरी के मामले दर्ज बताए गए हैं। बाड़ी कोतवाली थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों और वाहन च