लोहरदगा: ईवीएम की जांच होनी चाहिए- अलका लांबा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, कांग्रेस
ईवीएम को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में लोहरदगा पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि हमने तेलंगाना जीता, हिमाचल जीता, हम कर्नाटक जीते है, फिर भी वहां भी ईवीएम को लेकर सवाल उठा रहे है। उन्होंने कहा कि लोग कहते है कि हमने वोट आपको दिया लेकिन जीत कोई और रहा है इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए।