समाहरणालय,शेखपुरा
जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 436, दिनांक 05.08.2026
*****************************
*जिला पदाधिकारी शेखपुरा के निर्देश पर शेखपुरा प्रखंड में महसार पंचायत में लगा 'सहयोग शिविर', 33 मामलों का मौके पर ही हुआ निष्पादन*
***************************
आज 05 अगस्त 2026 को
जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के निर्देशानुसार शेखपुरा प्रखंड के महसार पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं को एक ही छत के नीचे सुनना और उनका त्वरित समाधान उपलब्ध कराना था। इस शिविर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण सरकारी विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। इनमें प्रमुख रूप से जीविका एवं पंचायती राज, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग,कृषि विभाग
विद्युत विभाग (बिजली)
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं भीमराव अंबेडकर (भी.आर.) आवास योजना
दिनभर चले इस शिविर में पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन दिया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए।
प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए 33 आवेदनों का निष्पादन ऑन-द-स्पॉट (मौके पर ही) कर दिया गया। वहीं, शेष 11 आवेदन विभागीय प्रक्रिया के तहत लंबित हैं, जिन्हें जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
शिविर में प्रमुख रूप से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिसमें
प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी,
सहायक विद्युत अभियंता,
अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं पंचायत के मुखिया जी, वार्ड सदस्य व गणमान्य लोक उपस्थित थें।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura #SahyogSivir #sahyog
Sheikhpura, Bihar | Aug 6, 2026