भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में रेलवे ट्रैक पर लेटकर युवक ने दी जान, ट्रेन की चपेट में आने से सिर धड़ से हुआ अलग
भीलवाड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई, यहां एक युवक ने ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली। घटना होटल रेडियंस के सामने भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ रेलमार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास की है। ट्रैक पर शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है।